{"_id":"579a4f594f1c1b365a21ecc8","slug":"narnaul-news-in-narnaul-bharti-saini-nagarparisad-chairmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती सैनी आज संभालेंगी नप चेयरपर्सन की कुर्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारती सैनी आज संभालेंगी नप चेयरपर्सन की कुर्सी
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नगर परिषद नारनौल की नवनियुक्त चेयरपर्सन भारती सैनी 29 जुलाई को चार्ज संभालेगी। नवनियुक्त चेयरपर्सन के आगमन और स्वागत की अधिकारी व कर्मचारी ने पूरी तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि नगर परिषद के 25 वार्ड पार्षदों की चुनावी बैठक 3 जुलाई को पंचायत भवन में हुई थी। इस बैठक में वार्ड नं. 2 से पार्षद चुनी गई भारती सैनी को चेयरपर्सन बनाने पर सहमति बनी थी। वाइस चेयरमैन के लिए सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव हुए। इस चुनाव में पार्षद मनोज जांगड़ा की जीत हुई और वाइस चेयरमैन चुने गए। हालांकि सरकार व प्रशासन की ओर से चेयरपर्सन बनने के बाद भारती सैनी के पास चार्ज संभालने के आदेश दिए जा चुके है। इसके चलते चेयरपर्सन भारती सैनी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर परिषद में अपना कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक भी लेंगी।
विज्ञापन