{"_id":"579792a74f1c1bcf0d21e59e","slug":"narnaul-news-in-narnaul-acident-advocate-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वकील घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वकील घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक के पास कार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय वकील घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर वह उपचाराधीन है। नगर की कर्मचारी कॉलोनी निवासी एडवोकेट संजीव सैनी अपने घर से कोर्ट के लिए जा रहा था। राव तुलाराम चौक के पास कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर खड़े एडवोकेट जयप्रकाश गोयल व अन्य लोगों ने उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर उपचाराधीन कर लिया है। पुलिस शिकायत मिलने पर पुलिस कार चालक की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन