{"_id":"5826148f4f1c1bf67eb3b171","slug":"narnaul-news-in-narnaul-a-vichles-thief-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली मंडी। बृहस्पतिवार की रात्रि को कस्बे के मुख्य बाजार में एक घर के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित बर्तन की दुकान के मालिक हजारीलाल पुत्र पोहकर मल मथरान ने बताया कि उसने अपने दोस्त नरेश वासी चांदवास से सफेद रंग की पिकअप गाड़ी नंबर एचआर 61 बी 9749 ले रखी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया की उसने पिकअप गाड़ी वीरवार की रात को घर के आगे खड़ी की थी, शुक्रवार सुबह जब देखा तो गाड़ी वहां नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी की खोजबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन