फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, fourteen hours, pond, dead body, boy

14 घंटे बाद निकाला गया तालाब से युवक का शव

Tue, 02 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, fourteen hours, pond, dead body, boy
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत स्थित बाघेश्वर मंदिर सामने बने तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ रविवार रात तालाब में नहाने गया था। प्रशासन फायर बिग्रेड और गोताखोरों की मदद से 14 घंटे बाद युवक का शव निकाला। उधर इस हादसे के लिए पूर्व सीपीएस ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवक पीकेस अपने दोस्तों के साथ तालाब में रविवार रात को नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया। उसके दोस्त प्रवीन और संदीप ने सोमवार सुबह छह बजे डीएसपी महेश कुमार शर्मा को सूचना  दी कि रविवार करीब 11 बजे वे जोहड़ में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान पीकेस तालाब से बाहर नहीं निकल सका है उसके कपड़े व मोबाइल बाहर ही रखे  हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू की लेकिन उनके सभी प्रयास विफल  रहे। बाद में इस घटना की जानकारी नायब तहसीलदार रमेश चंद ने जिला उपायुक्त  संजीव वर्मा को दी । उन्होंने रेवाड़ी से गोताखोर को बुलाया। गोताखोर  सुरेंद्र सिंह 20 मिनट की मशक्कत में दोपहर 12 बजे रात के समय पानी में डूबे युवक पीकेश के शव को ढूंढ निकाल लाया। हनुमान वासी सुदंरह के बयान पर पुलिस  ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पूर्व सीपीएस ने प्रशासन को घेरा
पूर्व  सीपीएस अनिता यादव ने भी प्रशासन पर जलाशय में डूबे युवक को लम्बे समय बाद  तक नहीं निकाल पाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि एसडीएम पिछले दिनों से गायब हैं। क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला होने के बावजूद एसडीएम का ड्यूटी पर नहीं होना लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में  बागोत में इस जलाशय पर अति आधुनिक स्नान घर बनवाने के लिए उनकी सरकार ने 25  लाख रुपये की रशि स्वीकृत की थी। लेकिन वह राशि आज तक नहीं लग पाई। यदि  उक्त राशि लगकर स्नानघर बन गए होते तो पीकेस की मौत नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed