{"_id":"579e451b4f1c1b63242b88ce","slug":"narnaul-news-election-promise-forget-bjp-depender-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वादों को भूल गई भाजपा : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वादों को भूल गई भाजपा : दीपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के दौरान किए गए वादों को भाजपा भूल गई और युवाओं का रोजगार छीनने में लगी हुई है। जिससे प्रदेश में आक्रोशमयी माहौल बना हुआ है। यह बात रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविारर को प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि हरियाणा का गठन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की देन है। उन्होंने विभिन्न सुविधा व विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज उपलब्ध करवाए थे। प्रदेश सरकार को इंदिरा गांधी का बड़ा स्टेच्यू बनाकर उन्हें सम्मान देना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार स्वयं अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। दो साल में बिना कोई उपलब्धि हासिल किए स्वर्णिम जयंती मनाने की तैयारियां चल रही हैं। जबकि प्रदेश के विकास व निर्माण में भाजपा का कोई लेनादेना नहीं। मुख्यमंत्री झूठी घोषणा करके वाहवाही लूट रहे हैं। कानून व्यवस्था चौपट होने के कारण अपराधों का ग्राफ बढ़ गया। व्यापारी व जनता घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा दोगली नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 21 अगस्त को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। नारनौल में प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। इससे पहले कांग्रेसी नेता सत्यपाल दहिया, बबलू यादव ढाणी बानियां, ओमप्रकाश रावत रायमलिकपुर व नायन में जलपान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस राव दानसिंह, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, प्रवीण चौधरी, सुमन राव बहरोड़, जयवीर, अमित आदि मौजूद थे।