{"_id":"579e418c4f1c1bdc762b8e49","slug":"narnaul-news-demands-asha-workers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल में आशा वर्कर्स यूनियन की सचिव आशा देवी के नेतृत्व में रविवार को आशा वर्कर्स ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन चितवन वाटिका से जुलूस के रूप में महावीर चौक होते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव के निवास तक किया गया। जहां पर आशा वर्कर्स ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका।
इस मौके पर आशा देवी ने कहा कि हमने स्वास्थ्य में को अपनी मांगों बारे बार-बार अवगत करवाया। लेकिन आज तक हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दें रही है। उनकी मांगों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को स्थायी कार्यक्रम बनाया, 45 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करते हुए आशाओं को ग्राम स्तरीय स्थायी स्वास्थ्य कर्मचारी नियुक्त करना, 18 हजार न्यूनतम वेतन दना, आशाओं को पेंशन, प्रसूति अवकाश एवं स्वास्थ्य सुविधाओं समेत तमाम सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत आशा फैसलिटेटर को हटाने का निर्णय तुरंत वापस लेना, 2016-17 के बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पर्याप्त बजट आवंटित करना, आशा वर्कर्स के के हुए बजट को तुरंत जारी करना, आशाओं के फिक्स मानदेय को बिना किसी शर्त के 500 से 1000 रुपए करना, रजिस्टर के रखरखाव के लिए आशाओं को हर महीने 500 रुपए देना तथा रजिस्टर के रख रखाव के लिए ट्रेनिंग देना, जेएसवाई के आडिट पर तुरन्त रोक करना, आशाओं के ड्रेस के पैसे हर 6 महीने में देना एवं इस राशि को 200 रुपए से बढ़ाकर कम से कम 800 रुपए करना, आशाओं को ड्रेस के साथ जूते, बैटरी व छतरी देना आदि मांगे शामिल हैं। इस मौके पर राजबाला, मनीषा, कमलेश, बिमला, कमला, सीटू के जिला प्रधान हरिराम, कामरेड रोहताश गोठवाल, कामरेड सुन्दरराम व कामरेड मंजीत इत्यादि मौजूद थे।