फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, car bike accident, father, son, injured

सड़क हादसे में बाप और बेटा घायल

Tue, 01 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, car bike accident, father, son, injured
फाइल इमेज - फोटो : Demo pic

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में सेहलंग-महेंद्रगढ़ रोड़ पर सोमवार को हुए एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर एवं गाड़ी में बैठे अन्य युवक को हिरासत में ले लिया।


मिली जानकारी के अनुसार गांव नौताना निवासी सुखबीर पुत्र करण सिंह (26) का बेटा प्रतीक (5) रविवार की शाम से बीमार था। वह उसे दवा दिलाने के लिए अस्पताल में महेंद्रगढ़ आया था। दवा दिलाने के बाद वो अपने घर बाइक पर वापस जा रहे थे। माजरा चुंगी से थोड़ा आगे चलकर नदी में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 100 फीट आगे जाकर गिरी। बाइक पर सवार दोनों बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार ड्राइवर को मामूली खरोचें आई थी। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि गाड़ी के अंदर बैठे दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। दोनों ही पाली गांव के बताये जाते हैं। इसके अलावा ये पीछे भी एक दो जगह साइड मारकर आए थे। कार आगे एवं पीछे से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौका मुआयना किया और गाड़ी में फंसे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed