{"_id":"577569454f1c1ba95c79ac6d","slug":"narnaul-news-car-accident-tree-collapse-five-injured-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल में नांगल चौधरी रोड पर नई अनाज मंडी गेट के पास बुधवार रात्रि को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य लोग नागरिक अस्पताल में उपचारधीन है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव धोलेड़ा निवासी सतेंद्र, जगदीश, अमित, खातोली निवासी प्रदीप व बालधन निवासी अशोक गाड़ी लेकर अमित की बुआ से मिलने गए थे। सायं 7.30 बजे पांचों गाड़ी से अपने गांव धोलेडा जा रहे थे। जैसे ही वे नांगल चौधरी सड़क मार्ग पर धोलेडा गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर कुछ लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस कंट्रोल रूप में दी, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नरोत्तम, प्रदीप व अशोक की गंभीर हालात को देखते हुए तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं सतेंद्र व अमित का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।