{"_id":"57ab7d874f1c1b7102ee4b14","slug":"narnaul-news-auto-route-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो वालों के नए रूट किए निर्धारित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो वालों के नए रूट किए निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
ऑटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल में सैकड़ों की संख्या में शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले आटो के कारण लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसपी हामिद अख्तर ने टैंपुओं के मुख्य ट्रैफिक चौराहे महावीर चौक पर आने से रोक लगा दी है।
एसपी के निर्देशानुसार बुधवार को ट्रैफिक एसएचओ सांवत राम ने चितवन वाटिका में शहर में चलने वाले आटो संचालकों की बैठक लेकर उन्हें एसपी के आदेश से अवग करवाया। ट्रैफिक एसएचओ ने कहा कि आटो संचालकों के शहर के मुख्य ट्रैफिक चौराहे महावीर चौक, बस स्टैंड व नागरिक अस्पताल के गेट पर बेतरतीबी से आटो खड़ा कर देने से दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, वहीं सड़क दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए एसपी ने आटो चालकों की रोजी-रोटी न छीने इस बात को ध्यान में रखने हुए निजामपुर रोड़ पर हीरो-होंडा चौक पर, महेंद्रगढ़ रोड पर आईटीआई के गेट के निकट बने बस क्यू शेल्टर के निकट, रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड पर व नागरिक अस्पताल से आने वाले आटो के लिए चितवन वाटिका में अस्थाई आटो स्टैंड बनाया है। इसलिए सभी आटो चालक निर्धारित आटो स्टैंड तक ही अपने आटो लाएं। इससे आगे अपने ऑटो न लाएं। रेलवे स्टेशन व नागरिक अस्पताल की तरफ से आने वाले आटो चालक पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित जलेबी गली के निकट महावीर चौक की सवारियां उतार इस गली से बस स्टैंड की तरफ निकल जाएं। बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाले आटो चालक पार्क गली से होकर रेलवे स्टेशन व अस्पताल जाएं। शहर में जाम न लगे, इसके लिए एक साथ केवल दो ऑटो ही निकलें। इस दौरान वे 2-3 मिनट से ज्यादा किसी भी जगह अपना आटो न रोकें। ऑटो में आरटीओ विभाग द्वारा निर्धारित सीटें रखें। ताकि सभी ऑटो वालों का नंबर आ सके।