फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, accident, people, injured

दो वाहनों की भिड़ंत में 16 लोग घायल

Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, accident, people, injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव सुजापुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के बाद से कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव सुजापुर के समीप बूलेरो और स्कार्पियो गाड़ी की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे स्कार्पियो में सवार गांव रामबास निवासी वेदप्रकाश, करतार सिंह,  लालाराम, बंशी, जितेंद्र, सुरेंद्र, सोनू देवी, पवित्रा देवी, कृष्णा देवी, मैना देवी, माया देवी व रेवाड़ी निवासी प्रद्युम्न 8 वर्षीय घायल हो गए। बताया जाता है कि उक्त सदस्य जैनाबाद गांव में एक शोक सभा में होकर वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि नारनौल की ओर से आ रही बूलेरो गाड़ी से भिड़ंत हो गई। बुलेरो गाड़ी में सवार बदराना राजस्थान निवासी लीला सिंह, चुडिना निवासी होशियार व श्रीराम व कटकई निवासी बिरजू घायल हो गए। उक्त सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल अटेली लाया गया। जहां चिकित्सकों  ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed