फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Nayab Saini arrived to convince the Saini community

Narnaul: सैनी समाज को मनाने पहुंचे नायब सैनी, सभा ने नामांकन वापस लेने का नहीं लिया फैसला, नारेबाजी

Sun, 15 Sep 2024 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 09:38 PM IST
सार

रुठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को नारनौल पहुंचे। उन्होंने पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी को मनाने की कोशिश की। नामांकन वापस लेना या चुनाव लड़ाने पर फैसला सैनी सभा लेगी। 

विज्ञापन
Narnaul: Nayab Saini arrived to convince the Saini community
नारनौल पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में नामांकन के बाद अब रुठों को मनाने का दौर शुरू हो गया। इस बार जिले में सबसे ज्यादा भाजपा में टिकट के दावेदारों ने बगावत कर निर्दलीय या फिर पार्टी को अलविदा कहा है, इसका असर चुनाव पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को नारनौल पहुंचे। वह पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी को मनाने के लिए आए थे लेकिन सभा ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


सैनी सभा ने सैनी समाज से किसी भी प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भारती सैनी को उतारा था। भारती सैनी भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष थीं और इससे पहले नगर परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं लेकिन किसी भी राष्ट्रीय पार्टी द्वारा सैनी समाज के उम्मीदवारों को टिकट न दिए जाने से नाराज सैनी सभा ने भारती सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन


रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैनी सभा के पदाधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की, लेकिन बातचीत के बाद भी सभा की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब सबकी 16 सितंबर पर नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सैनी के सामने भारती सैनी के समर्थकों ने की नारेबाजी
सैनी सभा के पदाधिकारियों से बातचीत कर जब नायब सैनी बाहर आए तो भारती सैनी के समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद बाहर खड़ी भारती सैनी से नायब सैनी ने मुलाकात की। वहीं उसके सिर पर हाथ भी रखा। इसके बाद वह आईटीआई के लिए निकल गए।

सभा के प्रधान ने कहा बैठक के बाद लिया जाएगा फैसला
मुख्यमंत्री के जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैनी सभा के प्रधान बिशन सैनी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख दी है। उन्होंने नामांकन वापस लेने के लिए कहा है। अब सैनी सभा की बैठक की जाएगी, जिसके बाद ही कोई फैसला होगा। अभी नामांकन वापस लेने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

अटेली विधानसभा क्षेत्र से संतोष यादव ने भरा है नामांकन
वर्ष 2014 में भारी मतों से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंची पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने अटेली से इस बार टिकट पर दावेदारी जताई थी। लेकिन उनकी जगह भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को टिकट दे दी। जिसके बाद पूर्व डिप्टी स्पीकर ने निर्दलीय के रूप में अटेली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भर दिया।


पार्टी से त्यागपत्र देने वाले दो बड़े नेताओं से भी किया संपर्क, नहीं पहुंचे
नारनौल विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार महता व प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया था। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नारनौल से नामांकन भी भर दिया है। जब रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री आए तो उन्हें सैनी सभा में आने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन दोनों ही नेता नायब सैनी से मिलने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed