फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul, Mahendragarh News

Mahendragarh-Narnaul News: टीमवर्क और विचार कौशल को बढ़ावा देने पर जोर

Tue, 24 Sep 2024 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Narnaul, Mahendragarh News
फोटो संख्या:63-समूह चर्चा में उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थी --स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा सोमवार समूह चर्चा सीरीज के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संचार, टीमवर्क और विचार कौशल को बढ़ावा देना था। आयोजन में डॉ. कल्पना चौहान, इंजीनियर पूनम शर्मा विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाता है। यह आयोजन भी ऐसा ही एक प्रयास है जोकि विद्यार्थियों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्लेसमेंट ड्राइव के लिए तैयार करता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए 120 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, इनमें से 39 प्रतिभागियों को तीन सत्रों में प्रतिभागिता के लिए चुना गया। आयोजन में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, भारत में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम तथा डिजिटल भुगतान और भारत में कैशलेस व्यवस्था पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed