{"_id":"653a3ffd565772b718048e2a","slug":"narnaul-dowry-case-after-becoming-sdm-boy-demanded-fortuner-car-case-registered-against-accused-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल का दहेज का मामला: एसडीएम बनने के बाद लड़के ने फाॅर्च्यूनर गाड़ी की मांग, आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल का दहेज का मामला: एसडीएम बनने के बाद लड़के ने फाॅर्च्यूनर गाड़ी की मांग, आरोपियों पर केस दर्ज
Thu, 26 Oct 2023 04:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:01 PM IST
सार
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि अब बीते दिनों लड़का का एसडीएम पद पर चयन हो गया है। जिसके बाद उनके घर शादी की बात करने गए तो लड़के ने कहा कि उसे फाॅर्च्यूनर गाड़ी व 50 लाख चाहिए। अब उसका एसडीएम पद के लिए चयन हो गया है, उसका फूफा 80 लाख रुपये दहेज में दिलाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल क्षेत्र में एक महिला ने रिश्ता तय करने के बाद दिए लाखों रुपये वापिस नहीं देने व दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता नवंबर 2022 में ग्रुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति के साथ किया गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद दोनों की पढ़ाई के चलते शादी नहीं की गई थी। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एक दिन उसकी लड़की के ससुराल पक्ष की तरफ से फोन आया कि उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो दहेज के रूप में रुपये देने है, वह अभी दे दो जिससे लड़के के काम आ जाएंगे। महिला का कहना है कि उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि अब बीते दिनों लड़का का एसडीएम पद पर चयन हो गया है। जिसके बाद उनके घर शादी की बात करने गए तो लड़के ने कहा कि उसे फाॅर्च्यूनर गाड़ी व 50 लाख चाहिए। अब उसका एसडीएम पद के लिए चयन हो गया है, उसका फूफा 80 लाख रुपये दहेज में दिलाने की बात कर रहा है। महिला ने शिकायत में बताया कि एचसीएस की परीक्षा में पास होने के लिए लाखों रुपये दिए है। महिला का कहना है कि जो भी रुपये का लेनदेन किया था, उसकी उनके पास रिकार्डिंग भी है। महिला ने 6 लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी, 25 लाख वापिस दिलाने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन