फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Army sergeant on leave dies under suspicious circumstances

Narnaul: छुट्टी पर आए सेना के हवलदार की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 05 Nov 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 11:26 PM IST
सार

शाम को समय अधिक हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जिसके कारण पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Narnaul: Army sergeant on leave dies under suspicious circumstances
मृतक महावीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के एक जवान की मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा हुआ मिला है। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहरोड़ जिला राजस्थान के गांव मोमनपुर तलवार निवासी 38 वर्षीय महावीर सिंह शहर के दया नगर में मकान बनाकर रह रहा था। वह फिलहाल आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत था और उसकी तैनाती असम राज्य में थी। वह 2 नवंबर को एक महीने का अवकाश लेकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नारनौल आया था और 3 नवंबर रविवार को वह अपने घर पर पहुंच गया था। मंगलवार को वह घर पर अकेला ही था।
विज्ञापन


जब उसका भाई घर पर आया तो उसे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद वह तुरंत उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed