फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Napa set a target of Rs 8.64 crore income, discussion on development work

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने 8.64 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा, विकास कार्यों पर चर्चा

Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Napa set a target of Rs 8.64 crore income, discussion on development work
फोटो नंबर-07नांगल चौधरी नगर पालिका की बैठक में मौजूद चेयरपर्सन व पार्षद। संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नगर पालिका कार्यालय में सचिव सौरभ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-2026 के बजट को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें चेयरपर्सन प्रिया सैनी सहित 9 वार्डों के पार्षद व नपा के अधिकारी मौजूद रहे। 13 में से 9 वार्ड पार्षद मौजूद होने से कोरम पूरा हो गया, इसके बाद बजट बैठक शुरू की गई।
विज्ञापन

। नपा सचिव ने बताया कि नगर पालिका नांगल चौधरी के द्वारा 2025-2026 साल में प्रस्तावित आय 8 करोड़ 64 लाख रुपये का लक्ष्य है। वहीं, 8 करोड़ 64 लाख रुपये ही खर्च होने का प्रस्तावित बजट है। इसमें एक करोड़ 50 लाख रुपये स्टाफ सैलरी व नपा के चेयरपर्सन व सदस्यों की सैलरी, 10 लाख रुपये ऑफिस बिजली बिल व वीआईपी इंटरटेनमेंट, दो करोड़ रुपये डिवेलपमेंट, एक करोड़ डोर टू डोर कूड़ा उठान पर, दो लाख लीगल खर्चें, पांच लाख पेट्रोल-डीजल खर्चे व अन्य विकास कार्यों पर खर्च होना है।
विज्ञापन


सभी वार्डों के रुके हुए विकास कार्यों की बनाई जाएगी लिस्ट
नपा सचिव ने बताया कि सभी वार्डों के पार्षदों से वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एमई सोहनलाल, योगेंद्र बाबू, नपा उप चेयरमैन मुकेश शर्मा, पार्षद कंवर सिंह जाखड़, अनिता जाटीवाल, अनिता, धमेंद्र, ममता सहित 9 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस बार जितनी आय होगी, उतना ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही एस्टीमेट बनाकर इसी सप्ताह टेंडर छोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed