फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NAPA demolished the gymnasium and badminton court

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट को तोड़ा

Sat, 06 Apr 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
NAPA demolished the gymnasium and badminton court
फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगरपालिका में शुक्रवार का दिन हंगामे के नाम रहा। नगरपालिका के जेई मनोज कुमार शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क में विधायक के निजी कोष व लोगों के सहयोग से बनाई जा रही व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट के निर्माणाधीन भवन को तोड़ने पहुंच गए। व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य डीपीसी तक पहुंच चुका था और निर्माण जारी था। इस निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नपा द्वारा हुड्डा पार्क में निर्माणाधीन व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट की डीपीसी तोड़ने से शहरवासी व विधायक समर्थक भारी संख्या में पार्क पहुंच गए जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की भनक लगते ही नपा सचिव प्रशांत व एमई दिनेश नपा कार्यालय से चले गए।
विज्ञापन

यादव सभा के प्रधान अभयराम, हरि सिंह, डॉ. बीपी यादव, राकेश कुमार, सुबे सिंह, रोशनलाल, चेतन राव, राजबाला, संजय राव, सुखबीर यादव, छोटूराम, राजेश अग्रवाल, सतबीर सरपंच, कृष्ण चेयरमैन, पूर्व सचिव नपा रोहताश ने शहर थाना प्रभारी के नाम दी शिकायत में बताया कि हुड्डा पार्क शहर का एकमात्र पार्क है। वर्तमान विधायक राव दान सिंह एवं आमजन के सहयोग से लोगों की सुविधा के लिए शहर के एकमात्र पार्क में व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा था। शुक्रवार को नपा के सचिव व पालिका अभियंता मनोज कुमार द्वारा बिना कोई नोटिस जारी किए व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट की निर्माणाधीन चाहरदीवारी व डीपीसी को तुड़वा दिया। आमनज के सहयोग से पहले तीन लाख रुपये एकत्रित किए थे। वहीं नपा प्रशासन लंबे समय में पार्क में कोई सुविधा प्रदान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जब लोगों ने इसके बारे में बताया तो वह स्वयं मौके पर पहुंचे। पार्क में कोई भी निजी कोष से निर्माण करा सकता है यह सार्वजनिक काम है। लोगों की ओर से यहां कुर्सियां, बोरवेल सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं निजी कोष से कराई गई हैं। पार्क में निर्माणाधीन व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट को अधिकारियों ने किसकी अनुमति से तुड़वा दिया यह उनके संज्ञान में नहीं है।
रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।
शहर के हुड्डा पार्क में बिना किसी अनुमति के निर्माण किया जा रहा था। नींव खुदाई व स्ट्रेक्चर तैयार किया जा चुका था। इसके लिए नगरपालिका की ओर से कोई भी निर्माण की अनुमति प्रदान नहीं की गई थी। शुक्रवार को सचिव, एमई की उपस्थिति में इस निर्माण को तुड़वाया गया है।

मनोज कुमार, जेई नगरपालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:67- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जेई मनोज कुमार से बातचीत करते शहरवासी--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed