{"_id":"67b62b76db35b2b1270adc39","slug":"nap-team-issued-challan-of-rs-5300-from-16-shopkeepers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121540-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नप टीम ने 16 दुकानदारों के 5300 रुपये का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नप टीम ने 16 दुकानदारों के 5300 रुपये का काटा चालान
Thu, 20 Feb 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में इन दिनों अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नगर परिषद टीम ने महावीर चौक से पुल बाजार और महावीर चौक से चिंकारा रेस्ट हाउस तक अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों के चालान किए।
इस दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों का 2300 रुपये और पॉलिथीन रखने पर चार के 3000 रुपये का चालान काटा गया। नगर परिषद टीम सुबह करीब दस बजे ही महावीर चौक पर पहुंच गई थी। टीम को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस मौके पर नगर परिषद राजेश, नीरज, दयाराम, संदीप, रवि कौशिक मौजूद रहे।
जेई नगर परिषद प्रवीण कुमार का कहना है कि शहर में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 अतिक्रमण और 4 पॉलिथीन के चालान किए गए। टीम ने 5300 रुपये का चालान काटा गया है। शहर में लगातार अतिक्रमण को लेकर आगे भी अभियान चलाया जाएगा।