फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nandini, who was third in the state level weight lifting competition, was honoured

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में तृतीय रहीं नंदिनी सम्मानित

Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nandini, who was third in the state level weight lifting competition, was honoured
फोटो संख्या:53- कनीना नगर पालिका में नंदनी को सम्मानित करतेनगर पालिका प्रधान, पार्षद व कस्बावास
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। राज्यस्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कनीना वार्ड संख्या पांच निवासी नंदिनी को बुधवार को सम्मानित किया गया।
नंदिनी ने वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 63 किलो भारवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नगरपालिका के चेयरमैन, पार्षदों और गणमान्य लोगों ने नंदिनी को सम्मानित किया। नंदिनी के पिता देवेंद्र ने बताया कि जिलास्तर पर 23 मार्च को प्रतियोगिता में नंदिनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। 11 अप्रैल को फरीदाबाद के सामुदायिक केंद्र में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नंदिनी ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया है। अब 23 मई को कोल्हापुर महाराष्ट्र में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। चेयरपर्सन डॉ रिंपी यादव ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं ने समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पार्षद दीपक चौधरी, पार्षद योगेश, पार्षद सूबे, पार्षद नितेश गुप्ता, रामप्रताप यादव दादा, देवेंद्र, पार्षद ऊषा, पार्षद रेखा कुमारी, राजकुमार पार्षद, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, मनोज यादव, राजकुमार पार्षद, मुकेश नंबरदार, कैप्टन जयपाल सिंह, भगवान दास, कमल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed