फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nagar palika, only three staff, problam

तीन कर्मचारियों के सहारे चल रही नगरपालिका

Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
nagar palika, only three staff, problam
नगर पालिका में कर्मचारियों की कमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की नगरपालिका मात्र तीन कर्मचारियों के सहारे चल रही है। पिछले दो दिन से नगरपालिका में न तो सचिव है और न ही एमई। जेई फील्ड में निकल जाते हैं। कर्मचारियों के न होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एनओसी आदि काम के लिए आते हैं लेकिन अधिकारियों की खाली कुर्सी देखकर वापस चले जाते हैं।   
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला टीम ने दो दिन नगरपालिका का दौरा किया था। दोनों ही दिन दोपहर बाद दौरा किया। सोमवार को केवल एक क्लर्क उपस्थित थे। सचिव, जेई, एमई की कुर्सियां खाली पड़ी थी। लोग अपने काम को लेकर आए और निराश होकर वापस लौट गए। इसी प्रकार मंगलवार को को भी टीम वहां पहुंची। इस दौरान दो क्लर्क व जेई वहां उपस्थित थे। लेकिन न तो सचिव थे और न ही एमई। बताया जाता है कि सचिव पिछले दो दिन से चंडीगढ़ सरकारी काम से गए हुए हैं जबकि एमई कनीना कार्यालय गए हुए हैं। लोग तीन-तीन बार चक्कर काट रहे हैं। एक महिला कर्मचारी पिछले 10 दिनों से छह महीनों की छुट्टी पर गई हुई हैं। जबकि एक कर्मचारी मंगलवार को डीसी आफिस गया हुआ था।
विज्ञापन


तीनों अधिकारियों के पास दो जगह का चार्ज
बता दें कि नगरपालिका सचिव, एमई और जेई दो-दो व तीन-तीन जगहों का चार्ज मिला हुआ है। नगरपालिका सचिव राजाराम के पास महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी का चार्ज मिला हुआ है। एमई अंकित वशिष्ट के पास महेंद्रगढ़ व कनीना का चार्ज है जबकि जेई के पास महेंद्रगढ़ नारनौल का चार्ज है। इन अधिकारियों को कभी महेंद्रगढ़ तो कभी दूसरे कार्यालय पर रहना पड़ता है। दूसरा इनके दिन भी फिक्स नहीं हें कि किस दिन कौन से कार्यालय में बैठेंगे। इस कारण आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन कक्ष बना विश्राम गृह
नगरपालिका कार्यालय में पिछले दस माह पूर्व शहर की सरकार का समय पूरा हो गया था इस कारण अब नगरपालिका का चार्ज एसडीएम और सचिव के पास है। कोई भी विकास कार्य या समस्या है तो उसका समाधान उन्हें ही करना पड़ता है। इस समय नगरपालिका में स्थित चेयरमैन कक्ष विश्राम गृह बना हुआ है। चेयरमैन कक्ष के अंदर दो चार पाई, गद्दे तथा कुर्सी पड़ी हुई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed