{"_id":"6a99c9f8336471b3ff0b21a1","slug":"nabard-officials-emphasized-strengthening-fpos-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129710-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाबार्ड अधिकारियों ने एफपीओ को मजबूत बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाबार्ड अधिकारियों ने एफपीओ को मजबूत बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। वीरवार को नाबार्ड के एजीएम पंकज कुमार और डीडीएम आतिश ने दौंगड़ा अहीर में बाबा रूपादास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) का दौरा किया। उन्होंने एफपीओ कार्यालय में किसानों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और बेहतर बाजार पर चर्चा हुई। पंकज कुमार ने किसानों को सामूहिक प्रयास से आय बढ़ाने को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि एफपीओ उपज की खरीद-बिक्री व कृषि सामग्री की सामूहिक खरीद में सहायक है। आतिश ने एफपीओ की कार्यप्रणाली और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफपीओ से बीज, खाद व दवाइयां सामूहिक रूप से खरीदने से लागत कम होती है। एफपीओ निदेशकों ने किसानों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। नाबार्ड अधिकारियों ने एफपीओ को मजबूत बनाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने किसानों को सामूहिक खेती, बेहतर विपणन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद