फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव बुराइयों से बच सकता है : स्वामी कृष्णानंद महाराज

Sun, 05 Feb 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
NA
कनीना। संतों की सेवा व उनके बताए मार्ग पर चलने से मानव जीवन सफल हो जाता है और उन्हें परमात्मा शुभ आशीर्वाद ही देता है। उक्त विचार परम संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद महाराज के शिष्य विनय पाल शास्त्री ने रविवार को ब्रह्मचारी श्री कृष्णा नंद धाम पर रैदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व शांति यज्ञ के उपरांत बोलते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा संतों की महिमा अपरंपार है जो संतों के बताए मार्ग पर चलते हैं उनका बेड़ा पार हो जाता है और वह शुभ कर्म करते हुए मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं। जो संतों की अवहेलना करते हैं संतो की बात नहीं मानते हैं वह दर-दर की ठोकरें खाते हुए 84 लाख योनियों को भोगते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी अनिल यादव ने कहा ब्रह्मचारी श्रीकृष्णानंद जैसे संत इस दुनिया में बहुत कम है जिन के बताए मार्ग पर चलकर हजारों व्यक्ति अपना जीवन संवार गए हैं। इसलिए हमें ब्रह्मचारी श्रीकृष्ण आनंद व रैदास जैसे संतों को याद करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद सिंघल, डॉ. ज्योति सिंगल, इनेलो के वरिष्ठ नेता अनिल यादव, पूर्व ब्लाक समिति के उप चेयरमैन महावीर पहलवान, ठाकुर कर्मवीर सिंह, जगदीश सिंह, विनय पाल सिंह तंवर, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र कोटिया, डॉ. सुरेंद्र पाथेड़ा, अतर सिंह, नरेंद्र शर्मा, पवन लारा, शिव कुमार जांगड़ा, गुरु भगत, लाला राम, प्रजापत यूनियन नेता पवन प्रजापत के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed