{"_id":"63dff20346e96723da1db9b4","slug":"na-narnol-news-c-17-1-57897-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों के आगे बने नालों की नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों के आगे बने नालों की नहीं हुई सफाई
Sun, 05 Feb 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में दुकानों के आगे पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों की बनने के बाद एक बार भी सफाई नहीं हो पाई है। जिस कारण दुकानों के आस-पास का माहौल काफी दुर्गंधमय बना हुआ है। जिससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कुछ दिन पूर्व रेवाड़ी रोड पर दुकानों के आगे नालों की सफाई की बात कहते हुए नगर परिषद ने दुकानों के आगे बने पक्के अवैध निर्माण को भी तुड़वाया था, लेकिन नालों की सफाई नहीं हो पाई।
बता दें कि नगर परिषद द्वारा वर्ष 2020 में लगभग 2 करोड़ की लागत से सिंघाना रोड से रेवाड़ी रोड तक करीब दो किलोमीटर दूरी में सड़क के दोनों तरफ बरसाती व गंदे पानी की निकासी के लिए नाला व टाइलें बिछाई गई थीं। इन नालों के बनाने के बाद परिषद द्वारा इन्हें सीमेंटिड ढक्कन से ढकवाया गया है। ताकि नालों में कूड़ा कचरा आदि ने डाला जा सके, लेकिन नाले पूरी तरह से बंद होने से इनके बनने के बाद से करीब दो साल से इन नालों की सफाई नहीं हो पाई है। जिससे नालों में खड़े पानी में दुर्गंध आने लगी है। जिससे दुकानदारों को दुकानों में खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी बना रहता है। जिस कारण दुकानदारों में हमेशा बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
बनने के बाद से एक बार भी नहीं हुई नालों की सफाई सिंघाना रोड से रेवाड़ी रोड गंदे नाले से आगे करीब दो किलोमीटर में दूर तक सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए वर्ष 2020 में नाला बनाया गया था। मगर नाला बनने के बाद से अब तक नाले की एक बार भी सफाई नहीं की गई है। हालांकि नगर परिषद द्वारा हर बरसाती सीजन में शहर में छोटे-बड़े नालों की सफाई करवाई जाती है, लेकिन उक्त नाले की एक बार भी सफाई नहीं करवाई गई है। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ की दुकानों के आस-पास दुर्गंधमय माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
सफाई के अभाव में अवरुद्ध हुआ नाला सिंघाना रोड से रेवाड़ी रोड तक बनाए गए नाले की एक बार भी सफाई नहीं होने से नाला कई जगह से अवरुद्ध हो गया है। जिससे गंदे पानी की निकासी का आवागमन नहीं हो पा रहा है, क्योंकि कई जगह पर नाले पर लगाए गए ढक्कन क्षतिग्रस्त होकर टूट गए है। जिससे नाले में कूड़ा आदि जमा हो गया है। जिस कारण नाले से गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है।
टेंडर लगाने की चल रही है प्रक्रिया
नालों की सफाई के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर होते ही शहर के सभी नालों की साफ-सफाई करवा दी जाएगी।
-अंकित वशिष्ठ, अधीक्षक अभियंता, नगर परिषद