फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: प्रवक्ता के खिलाफ चार छात्राओं ने दी शिकायत, सामाजिक संगठन आए समर्थन में

Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
NA
राजकीय महिला महाविद्यालय के गेट पर प्राचार्य संजय जोशी से बात करती छात्राएं व सामाजिक संगठन के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं पर प्रवक्ता द्वारा दोस्ती का दबाव बनाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। छात्राओं के समर्थन में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी आगे आने लगे हैं। वीरवार को सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर चार छात्राओं ने महाविद्यालय के गेट से लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए एएसपी को लिखित शिकायत दी। छात्राओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन को शिकायत सौंपते हुए चारों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं सामाजिक संगठनों के साथ-साथ छात्राओं ने पुलिस एवं कालेज प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप भी लगाए। आरोपी प्रवक्ता रविंद्र कुमार को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। वीरवार को सामाजिक संगठन छात्राओं के समर्थन में आए तो महाविद्यालय के गेट पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

कालेज प्राचार्य से मिले सामाजिक संगठन
वीरवार को सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कालेज प्राचार्य संजय जोशी से मुलाकात कर छात्राओं पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस व कालेज प्रबंधन ने छात्राओं पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार छात्राओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार छात्राओं द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। प्राचार्य संजय जोशी ने कहा कि कालेज प्रबंधन द्वारा रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। वहीं प्राचार्य हायर एजुकेशन से कहकर कुछ समय के लिए प्रवक्ता का तबादला नारनौल महाविद्यालय करा दिया गया है।
विज्ञापन


बार-बार भावुक हो रही थी छात्राएं
कालेज के गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन के दौरान जब महाविद्यालय के प्राचार्य संजय जोशी बाहर आए तो छात्राएं भावुक हो गईं और ठोस कार्रवाई की मांग की। इसके बाद लघु सचिवालय में एएसपी से मुलाकात के दौरान छात्राएं बार-बार भावुक हुईं और आंखों से आंसू गिरने लगे। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग तिथियों में प्रवक्ता के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को भी सात छात्राओं ने अलग-अलग शिकायत दी थी। लेकिन केवल एक छात्रा की शिकयत पर मामला दर्ज किया है, इसलिए आरोपी प्रवक्ता को इतनी शीघ्रता से जमानत मिल गई। प्रवक्ता के खिलाफ धारा 354 ए, 354 डी व 509 के तहत मामला दर्ज किया था। प्रवक्ता को बुधवार को कोर्ट में पेश कियाथा जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग आए छात्राओं के समर्थन में
इस मौके पर इनेलो पार्टी की तरफ से सांसद का चुनाव लड़ चुके बलवान फौजी, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंवर बसई, अधिवक्ता शमशेर सिंह, अधिवक्ता योगेंद्र, रविंद्र प्रधान झगड़ोली, नवीन, संजू, राहुल गुर्जर, शुभम सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग भी छात्राओं के समर्थन में आए।



मंगलवार को छात्राओं ने जो शिकायत दी थी उसी के आधार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं छात्राओं द्वारा अलग-अलग दी गई शिकायतों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चारों शिकायतों को मार्क करके शहर थाना भेज दिया गया है। अब दी गई शिकायत के आधार पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सिद्धांत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed