फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Fri, 03 Feb 2023 09:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Feb 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
NA
अंडरपास की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। रेलवे स्टेशन के पास फाटक नंबर 30 पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर गांव तोबड़ा तथा आसपास के ग्रामीणों ने वीरवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। वहीं डॉ. राजेन्द्र सिंह ने आमरण अनशन शुरू किया।
इस मौके पर ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि तोबड़ा घाट का शमशान घाट रेलवे लाइन के दूसरी तरफ होने के कारण ग्रामीणों को शव यात्रा ले जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है, क्योंकि ग्रामीणों का रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरना पड़ता है। कई बार ट्रेनों का लगातार क्रॉसिंग व लगातार आवागमन होने के कारण शव यात्रा को रोकना पड़ता है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दूसरी तरफ तहसील, खंड कार्यालय, खजाना कार्यालय, पुलिस थाना तथा स्कूल होने के कारण स्कूल बच्चों तथा ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आंशका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तोबड़ा के ग्रामीण पिछले 6 माह से अधिकारियों, सांसद, रेल मंत्री तथा अन्य मंत्रियों को ज्ञापन दे देकर थक चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दस दिन के अंदर अंडरपास बनाने की कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो उन्हें रेल रोको आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसके बाद ग्रामीणों ने रेलमंत्री अश्वनी वैश्णव तथा उपायुक्त के नाम ज्ञापन तहसीलदार राजेश कुमार को सौंपे। इस अवसर पर हनुमान सिंह, बाबूलाल जांगड़ा, शेर सिंह यादव, भाग सिंह, अंकित शर्मा, मंजीत चैधरी, कैलाश सेठ, बिजेंद्र चैधरी, लालचंद जांगड़ा, कृष्ण कुमार, कैलाश यादव, सतेंद्र, सतीश, मनोज कुमार, सुनिल कुमार, हरद्वारीलाल, धीरज कौशिक, लोकेश चोधरी, जयसिंह, रोहताश सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed