फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mustard bags counted, police, crop market, mahengarh

तीसरे दिन भी पुलिस के पहरे में सरसों के गोदामों में हुई बोरियों की गिनती

Tue, 02 Jun 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
mustard bags counted, police, crop market, mahengarh
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ का बंद गेट - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। सरसों के गोदामों में बैग की गिनती का काम सोमवार को तीसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका। सरसों खरीद की जांच पूरी होने तक अनाज मंडी से सरसों के उठान पर भी रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति के सरसों का एक भी बैग अंदर-बाहर नहीं किया जा सकता। सभी गोदामों में बैग की गिनती का पहला फेज पूरा कर लिया गया है। गोदामों पर आगामी आदेशों तक पुलिस बल तैनात रहेगा। सरसों खरीद में महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, अटेली के मार्केट कमेटी सचिवों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों का सच अभी सामने नहीं आ पाया है। अनाज मंडी के सभी गेट आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। मंडी में किसी भी गाड़ी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मंडी से सरसों का उठान भी पूरी जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सरसों के गोदामों में रिकार्ड की फिजिकल वैरिफिकेशन की जा रही है। महेंद्रगढ़ में छह टीम काम में जुटी हैं। हर एक बैग का रिकार्ड जांचा जा रहा है। सभी बैग की गिनती की जा रही है। महेंद्रगढ़ मंडी में करीब दो लाख 84 हजार बैग सरसों की खरीद हो चुकी है। जिसमें ढाई लाख बैग का उठान हो चुका है। यह सरसों गोदामों में पहुंचाई जा चुकी है। जिस कारण गोदामों में गिनती करने में समय लग रहा है। गोदामों के बाहर पुलिस बल तैनात किया हुआ है। अनाज मंडी के गेट पर भी पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन

यह है मामला....
सरसों की खरीद को लेकर उच्च अधिकारियों के पास लगातार शिकायत पहुुंच रही थी। जिसमें सरसों की अलग ढेरी न बनाए जाने की खबर को अमर उजाला ने कई बार प्रकाशित किया। कुछ मंडियों से सरसों में मिट्टी मिलाए जाने, बाहर की सरसों यहां लाने की शिकायत भी थी। जिसके बाद 21 मई को डीसी तमाम अधिकारियों के साथ मंडी पहुंचे। मंडियों में इतनी अव्यवस्था थी कि रिकार्ड का मिलान नहीं हो सका। डीसी के निर्देश पर मंडी में खरीद काम को अगले आदेशों तक बंद करा दिया गया। 23 मई को डीसी दोबारा से मंडियों का निरीक्षण करने पहुंचे। 28 मई को कृषि मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन मौके पर पहुंचे। मंडियों की जांच के बाद उन्होंने महेंद्रगढ़, कनीना, नारनौल, अटेली के मंडी सचिवों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 फर्मों पर हुई एफआईआर दर्ज
सरसों की हेराफेरी के मामले में अब तक 18 फर्मों पर केस दर्ज कराया जा चुका है। जिसमें नारनौल, अटेली की 12 फर्म शामिल हैं। कनीना की 6 फर्म के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिकार्ड में गड़बडी मिलने पर इन फर्म पर केस दर्ज कराया गया है।

करीब 4500 किसानों को बारी का इंतजार
डीसी के 21 मई के औचक निरीक्षण के बाद 22 मई से मंडियों में सरसों की खरीद को बंद करा दिया गया था। पिछले दस दिन से मंडी में सरसों की आवक नहीं हो रही है। महेंद्रगढ़ में पंजीकरण कराने वाले करीब 2500 किसानों तथा कनीना में करीब 2000 किसानों को अपनी बारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed