फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Muskaan was the winner in the essay competition, Bhoomi was the runner up.

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान विजेता, भूमि रही उप विजेता

Sun, 01 Sep 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Muskaan was the winner in the essay competition, Bhoomi was the runner up.
फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसुलपुर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा
कनीना। राजकीय उच्च विद्यालय रसूलपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल और स्वच्छता सहायक संगठन कनीना द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बच्चों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने हर घर नल से जल मुहिम, जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता सहित अन्य मुद्दों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान, भूमि ने दूसरा स्थान तथा खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन लेखन में अंजलि प्रथम, साक्षी द्वितीय व गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सुजाता ने पहला, मन्नू ने दूसरा, सन्नी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में गोरी ने पहला, पायल ने दूसरा, राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण लाल मनमोहन सिंह, रवीना यादव, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, पूनम कुमारी, धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार, सर्वेश देवी, अजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed