फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Murder Case registered in Suspicious Death of Young Man in Narnaul

Narnaul: दोस्त की शादी में आए युवक की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत, 34 दिन बाद हत्या का केस दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनू जिला के थाना बगड़ के खुडाना निवासी सतपाल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसका बेटा घनश्याम 18 फरवरी को अपने दोस्त राजवीर निवासी मोखुता की शादी में आया था। वह अपनी स्कार्पियो साथ लेकर आया था।

विज्ञापन
Murder Case registered in Suspicious Death of Young Man in Narnaul
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू के गांव खुडाना निवासी युवक की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने जब शव को देखा तो एक हाथ पर इंजेक्शन का निशान मिला तो शव का पोस्टमार्टम करवाया। अब परिजनों के इन आरोपों पर राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज़ कर निजामपुर पुलिस को भेजी हैं, जिस पर निजामपुर पुलिस ने चार को नामजद कर अन्य लोगों पर हत्या, एससी, एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला 19 फरवरी का है। 

विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू जिला के थाना बगड़ के खुडाना निवासी सतपाल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसका बेटा घनश्याम 18 फरवरी को अपने दोस्त राजवीर निवासी मोखुता की शादी में आया था। वह अपनी स्कार्पियो साथ लेकर आया था। उसकी स्कार्पियो का राजवीर व एक अन्य व्यक्ति ने 19 फरवरी को एक्सीडेंट कर दिया था। इसके बाद 20 फरवरी को उसके बेटे ने शाम को अपनी मां से फोन पर बातचीत भी की थी और सड़क दुर्घटना के बारे में भी बताया था। 
विज्ञापन


21 फरवरी को उसने घर आने की बात कही थी। इस दौरान उसके बेटे के साथ महेंद्रगढ़ के गांव खातोदडा निवासी प्रीतम व राजवीर भी मौजूद थे। 21 फरवरी को प्रीतम के मोबाइल नंबर से उसके भतीजे के पास रात को करीब सवा एक बजे फोन आया, लेकिन वह रिसीव नहीं कर पाया। इसके बाद उन्होंने घनश्याम की मां सुशीला के नंबर पर फोन किया और उसे बताया कि उनका बेटा सीरियस हालत में है। इसके बाद उन्होंने 2-3 बार उनसे बातचीत भी की। इस पर वे बेटे को देखने जब वहां से निकले तो बाद में उनका फोन आया और कहा कि घनश्याम की मौत हो चुकी है। वे उसकी डैडबॉडी को लेकर उनके घर पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रीतम के साथ राजवीर, राजवीर का पिता ओमप्रकाश व गाड़ी का ड्राइवर भी था। वह सुबह करीब सवा चार बजे आए। इस दौरान उन्होंने देखा कि उसके बेटे घनश्याम के दाहिने हाथ पर एक इंजेक्शन लगा हुआ था। इसके बाद वे शव को झुंझुनू ले गए और पोस्टमॉर्टम करवाया। साथ आए युवकों ने बताया था कि घनश्याम रात के समय अनुज व रवि के साथ सोया हुआ था। शिकायत में बताया गया है कि उसे शक है कि उसके बेटे की प्रीतम, राजवीर, अनुज और रवि कुमार व अन्य ने हत्या की है। थाना बगड़ झुंझुनू पुलिस ने पिता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर महेंद्रगढ़ पुलिस को भेजी। अब स्थानीय पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed