{"_id":"6297ad5cdd34e20d6c6d4edc","slug":"murder-case-registered-after-three-years-in-prisoner-s-death-case-narnol-news-rtk6483797176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत मामले में तीन वर्ष बाद हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की मौत मामले में तीन वर्ष बाद हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
नारनौल। तीन वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बंदी की मौत मामले में सिटी थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भाई राहुल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
23 जुलाई 2019 को एक मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी निवासी कमल पर किन्नरों के घर में चोरी करने का आरोप लगा था। इस दौरान पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई भी गई थी और पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने अगले दिन उसको कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। पहले पुलिस ने उसका नारनौल सिविल अस्पताल में इलाज करवाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां पर उसने 24 जुलाई की रात को ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस में कार्रवाई चलती रही। कुछ दिनों पहले मृतक की विसरा रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में सिर पर चोट लगी थी। पुलिस ने पीजीआई रोहतक एक्सपर्ट चिकित्सक से चोट के बारे में जाना कि वह किस प्रकार की चोट है। चोट गिरने की नहीं बल्कि किसी के हमले की चोट थी। अब इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मृतक के भाई ने यह दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी ने बताया कि वे तीन भाई थे और उसका बड़ा भाई कमल मोटर मैकेनिक का काम करता था। एक दिन उसके भाई ने दोस्तों के साथ बैठ कर शराब पी और किन्नरों के घर चला गया। वहां उस पर चोरी का आरोप लगाया दिया गया था। उसके भाई को पेड़ से बांध कर पीटा गया गया। 23 जुलाई 2019 को पुलिस ने उसे चोरी के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया और 24 जुलाई को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। वहां पर उसके भाई कमल को चोटें लगीं हुई थीं। आरोप है कि जेल में भी उसके भाई कमल के साथ मारपीट की गई। उसी दिन उसे रोहतक पीजीआई लेकर गए तथा रात को उसने वहां दम तोड़ दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसकी तबीयत बिगड़ने एवं रोहतक ले जाने की कोई सूचना नहीं दी गई। 25 जुलाई की सुबह उनको पुलिस ने कमल की मौत की सूचना दी। जब वो रोहतक गए तो उसका भाई मृत अवस्था में था। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उसने सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुहार भी लगाई ताकि मृतक के पांच वर्षीय बेटे का भरण पोषण तथा पढ़ाई लिखाई करवाई जा सके।
विज्ञापन
पुलिस के पास विसरा रिपोर्ट आई थी जिसमें सिर पर चोट दिखाई गई। एक्सपर्ट से चोट के बारे में राय लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।- ब्रहमजीत, कार्यकारी सिटी थाना प्रभारी।