फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   municpal, corporation, park, garbege, 25, lacks,

25 लाख रुपये से सुधरेंगे पार्क के हालात

Fri, 06 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
municpal, corporation, park, garbege, 25, lacks,
हुड्डा पार्क का गेट
 रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के जल्द ही हालात सुधरने वाले हैं। पार्क में 25 लाख रुपये काम होगा। यह राशि पार्क की रिपेयरिंग, नए झूले, लाइटिंग आदि की व्यवस्था पर खर्च होंगे। इसके अलावा पार्क में 6 सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। आने वाले दिनों में लोगों को पार्क की सभी लाइटें एवं टाइलें सही मिलेंगी। आमजन को पार्क में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस समय पार्क के झूलों एवं फुटपाथ की हालत खस्ता है। इसके अलावा पार्क के फव्वारे भी चालू हालत में नहीं हैं। सुबह-शाम घूमने आने वाले लोग कई बार गड्ढ़ों में पैर जाने से गिर कर चोटिल हो जाते हैं। इसके टूटे झूलों पर से बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगरपालिका ने इसकी सुध ले ली है और काम कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पालिका टीम ने किया निरीक्षण
नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार को शहर के हुड्डा पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फव्वारा सेट, झूले, लाइटें, फर्श एवं पेड़ पौधों को जायजा लिया है। इस दौरान पार्क के माली एवं चौकीदार को दिशा निर्देश भी दिए गए। टीम में नगरपालिका सचिव नवल शर्मा, उपप्रधान रमेश बोहरा, पार्षद सुरेंद्र बंटी, छोटू आदि थे। इसके अलावा उनके साथ समाज सेवी संदीप ठाकुर भी था।
विज्ञापन


पार्क में लगाई जाएगी कंपोस्टर मशीन
नगरपालिका पार्क में कंपोस्टर मशीन लगाने पर विचार कर रही है। अगर पालिका पार्क में कंपोस्टर लगा देती है तो उसे पेड़ पौधों के खाद के लिए बाहर से लाने की आवश्यकता नहीं होगी। उसके लगने के बाद पार्क का कूड़ा करकट एकत्रित कर खाद बनाया जा सकेगा। यही खाद पेड़ पौधों में प्रयोग किया जा सकेगा जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ेगी और पेड़ पौधे वृद्धि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्क में लगेंगी 6 सोलर लाइटें
हुड्डा पार्क भी अब इक्को फ्रेंडली पथ की ओर चलेगा। पार्क में हजारों रुपये की 6 नई सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। पार्क में लाइटें आ भी चुकी हैं अब केवल लगाने का काम ही बाकी है। पालिका 1 या 2 दिन में लाइटों को लगवाकर लोगों को सुविधा प्रदान करेगी। रात्रि को लाइट चले जाने पर पार्क में अंधेरा नहीं रहेगा। बल्कि सौर उर्जा से पार्क झमाझम करेगा। इन लाइटों के लगने से सुबह-शाम पार्क में घूमने आने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
रोड पर कूड़ा डाला और जलाया तो होगा चालान
नगरपालिका ने शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है जो कोई दुकानदार एवं व्यापारी रोड पर कूड़ा डालता एवं जलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पालिका सख्त कार्रवाई करेगी। पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग ने निर्देश जारी किए हैं कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें ताकि शहर स्वच्छ रहे सके। उन्होंने अपील की है कि हर घर एवं दुकान के बाहर मालिक एक कूड़ादान अवश्य रखें। इधर-उधर कूड़ा न डालें। पालिका की गाड़ी आपके  घर द्वार जाकर आपका कूड़ा उठाकर लाएगी।



पालिका प्रशासन करेगा सम्मानित
नगरपालिका प्रशासन ने सफाई रखने एवं अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए नया तरीका खोजा है। पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग एवं सचिव नवल शर्मा ने अमर उजाला टीम को संयुक्त रूप से बताया कि  पालिका प्रशासन घर एवं दुकान के बाहर डस्टबिन रखने वालों को सम्मानित करेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वो  घर एवं दुुकान के बाहर रखे जाने वाले  डस्टबिन में कूड़ा खुला न डाले बल्कि एक थैली में कूड़ा बंद कर डस्टबिन में डालें।  इसके अलावा शहर के उन व्यापारियों एवं दुकानदारों को भी सम्मानित करेगी जो अपनी हद में ही सामान बेच रहे हैं। जबकि अतिक्रमण करने वालों पर दो दिन बाद प्रशासन का डंडा चलेगा। नगरपालिका प्रशासन पहली भी कई बार अवगत करवा चुकी है अब अंतिम बार प्रशासन ने कड़े शब्दों चेतावनी दे दी है कि जो व्यापारी दो दिन बाद अतिक्रमण जारी रखेगा उसका सामान ही जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed