{"_id":"675b1979b7be51f55f09ce2c","slug":"municipality-team-arrived-to-vacate-the-verandah-and-returned-empty-handed-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113777-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बरामदे खाली करवाने पहुंची नगर पालिका की टीम लौटी बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बरामदे खाली करवाने पहुंची नगर पालिका की टीम लौटी बैरंग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी चलाया गया। बुधवार को नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर बरामदे खाली करवाने के लिए पहुंचे। जैसे ही नपा की टीम पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों व दुकानदारों के बीच बहस शुरू हो गई। दुकानदारों ने कहा कि पहले उन बरामदों को खाली करे जो दोनों तरफ से रास्तों को बंद किया गया है। उनको हटाया जाए। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि बरामदे खाली करना होगा। बरामदे दुकानदारों के लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए हैं। दुकानदारों ने बरामदे खाली करने का समय दें ताकि दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर रख सके। इसके अलावा लोक निर्माण विश्राम गृह मार्ग पर डिवाइडर बनाकर पौधे लगवाए ताकि सुंदरता बनी रहे। सचिव ने बताया कि इसके लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने दुकानदाराें को दो दिन का समय दिया गया। अगर दो दिन में बरामदे खाली नहीं किए गए थे। उनका सामान जब्त कर बरामदे खाली करवाएं जाएंगें। उसके बाद नपा के अधिकारी बैरंग लौट गए। -- -- -- -- --
बॉक्स
नगरपालिका के अधिकारी व प्रधान रमेश सैनी के दिशा निर्देश अनुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हैप्पी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के बरामदे में रखें सामान आदि के चित्र ( कैनवस ) बनाए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अतिक्रमण कर रहे स्थानीय दुकानदारों को अतिक्रमण ना करने के प्रति जागरूक करना है। नपा सचिव प्रशांत ने विद्यार्थियों को अतिक्रमण क्या है इसके बारे में समझाया। नगरपालिका की ओर से बुधवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहर को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करना है। वीरवार से अन्य स्कूलों के बच्चों की सहायता से इस अभियान को आगे जारी रखा जाएगा ताकि दुकानों के बाहर व बरामदे में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर एमई संजोग शर्मा, जेई नवदीप, सुमित हुड्डा, क्लर्क सन्नी, महावीर, लक्ष्मण, सफाई दरोगा रिंकू सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।