{"_id":"65a393baefb991176606d1c8","slug":"municipality-issued-challan-to-35-people-for-not-dumping-garbage-at-designated-places-narnol-news-c-203-1-sroh1012-6724-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तय स्थानों पर कूड़ा नहीं डालने पर नगर पालिका ने किया 35 लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तय स्थानों पर कूड़ा नहीं डालने पर नगर पालिका ने किया 35 लोगों का चालान
Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका द्वारा तय स्थानों पर कूड़ा न डालकर शहर में गंदगी फैलाने वाले 35 लोगों के चालान काटे गए हैं। वहीं अब तक महज 19 लोगों ने ही चालान भरे हैं। नगर पालिका के सचिव समय पाल सिंह ने बताया कि कनीना के बस स्टैंड के पीछे बने फुटबॉल ग्राउंड के दोनों तरफ व राजकीय महाविद्यालय सहित पांच जगहों पर आमजन को जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाए गए थे। तय स्थानों की बजाए अन्य स्थानों पर कूड़ा-कचरा डालकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। नगर पालिका द्वारा यह स्थान पर कूड़ा कचरा न डालने वाले 35 लोगों के चालान काटे हैं, जिसमें से 19 लोगों ने चालान भर दिया है बाकी लोगों ने चालान अभी तक नहीं भरा है। चालान राशि पांच हजार रुपये कम से कम है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कूड़ा डालने वाले की फोटो खींच कर देगा तो उसे भी उचित इनाम दिया जाएगा।
वहीं नगर पालिका प्रशासक एसडीएम सुरेंद्र सिंह के माध्यम से कनीना को साफ सिटी व सेफ सिटी बनाने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका ने दो ट्रैक्टर खरीदा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में पहले तीन ट्रैक्टर-ट्राली व तीन टिप्पर टेंपो नगर पालिका द्वारा कचरा उठाने के लिए लगाए गए थे, जिसने अब दो ट्रैक्टर और शामिल कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर से दूर बनी हुई मानका वाली बनी में कचरा डंपिंग स्थान बनाया हुआ है। इस कचरे से नेचुरल खाद बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शहर में गंदगी फैलाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।