{"_id":"6776dbb69af3d063a80938b1","slug":"municipality-got-the-broken-drain-mesh-repaired-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114248-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टूटी नाली की जाली को पालिका ने दुरुस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टूटी नाली की जाली को पालिका ने दुरुस्त कराया
Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो माह से शहर के 11 हट्टा बाजार से 148बी स्टेट हाईवे को जाने वाले रास्ते पर टूटी नाली की जाली को नगर पालिका ने बुधवार रात ठीक करवा दिया गया है।
अमर उजाला में 30 दिसंबर को नाली की जाली टूटी, हो रहे हादसे शीर्षक से खबर छपी। नगर पालिका की ओर से इस खबर को संज्ञान लेते हुए बुधवार देर रात को नाली पर टूटी जाली का हटाकर पाइप लगाकर ठीक करवा दिया गया है। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि उन्हें कई बार सूचना मिल रही थी नाली की जाली टूटी है। 11 हट्टा बाजार से 148बी स्टेट हाईवे को जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर के नजदीक नाली पर जाल टूट जाने के कारण गड्ढा बना हुआ है।
नाली का गंदा पानी रोड के बीच में आ जाने से दुकानदारों व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका की ओर से बुधवार देर रात को इस नाले को ठीक करवा दिया गया है। आसपास के दुकानदार टीटू सैन, अजय, विकास, लक्ष्मी देवी, डॉ. सदाराम सिवाच सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रधान, पार्षद व अधिकारियों को बता चुके है। लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है। बुधवार को नगर पालिका ने टूटी नाली का ठीक करवा दिया गया है।