{"_id":"67f2cbb534a9462f94053c44","slug":"municipal-head-ramesh-saini-took-stock-of-the-development-work-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116261-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा प्रधान रमेश सैनी ने विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा प्रधान रमेश सैनी ने विकास कार्यों का लिया जायजा
Mon, 07 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका प्रधान ने रविवार को शहर महेंद्रगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को उच्च क्वालिटी के साथ तय समय के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
रविवार को चौधरी देवीलाल पार्क के पास तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र, विश्वकर्मा चौक पर सड़क निर्माण कार्य तथा मोहल्ला सैनीपुरा में पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले व विभिन्न वार्डों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जल्द ही मसानी चौक से 11 हट्टा बाजार होते हुए कॉलेज मोड तक, रामसिंह की कोठी से सराय मोहल्ला होते हुए नारनौल रोड तक, रामसिंह की कोठी से मोदाश्रम मंदिर, राव बहादुरसिंह की कोठी से सब्जी मंडी गेट तक, 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला वाल्मीकि, अनाज मंडी गेट से संजय मित्तल के मकान तक आदि सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इन सभी सड़कों के वर्क आर्डर संबंधित ठेकेदारों को दे दिए गए हैं। नगर में रात के समय अंधेरा न रहे इस बात के मद्देनजर 2300 नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी है। नगर की साफ-सफाई के लिए भी 23 करोड़ का टेंडर जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन को किसी भी तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीवर व पानी की उचित व्यवस्था के प्रयास भी किए जा रहे हैं।