फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal Corporation Issues Misleading Advisory on Protection Against Heatstroke

Mahendragarh-Narnaul News: नगर निगम दे लू से बचने की गलत एडवाइजरी

Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Issues Misleading Advisory on Protection Against Heatstroke
फोटो : सोनीपत में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के गेट पर लगाए गए फ्लैक्स में प्रसारित किया जा रहा गलत
सोनीपत। शहर में नगर निगम प्रशासन की ओर से हीट वेव (लू) के बीच सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए फ्लैक्स को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इन फ्लैक्सों में बच्चों और पालतू जानवरों को धूप में खड़ी गाड़ी में रखने की सलाह दी जा रही है, जबकि डॉक्टर इसके पूरी तरह खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को बंद और खड़ी कार में छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है। उनका कहना है कि पूरी तरह बंद कार कुछ ही मिनटों में हीट चैंबर में बदल जाती है और अंदर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे हालात में बच्चों को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और दम घुटने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि किसी स्थिति में बच्चे को कार में छोड़ना पड़े तो खिड़कियां आंशिक रूप से खुली रखी जाएं, हालांकि भीषण गर्मी में यह भी सुरक्षित विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार धूप में खड़ी कार में ग्रीनहाउस इफेक्ट के कारण सूरज की किरणें भीतर प्रवेश कर सीट और डैशबोर्ड को गर्म कर देती हैं, जिससे अंदर का तापमान बाहर से कई गुना अधिक हो जाता है।

--
वर्जन
निकाय चुनाव के बीच लू का प्रकोप शुरू हुआ था। उसी समय फ्लैक्स बनवाते समय शब्दों की गलती चेक नहीं की गई। जिसकी वजह से फ्लैक्स में गलत संदेश प्रसारित हो रहा है। गलती हुई है, सुधार किया जाएगा।
पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed