फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP Sports Festival to be held from 18th to 15th November, schedule released

Mahendragarh-Narnaul News: 18 से 15 नवंबर तक होंगे सांसद खेल महोत्सव, शेड्यूल हुआ जारी

Tue, 30 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival to be held from 18th to 15th November, schedule released
फोटो संख्या:-80 सांसद खेल महोत्सव का पोस्टर दिखाते कमेटी के सदस्य--संवाद
महेंद्रगढ़। सांसद खेल महोत्सव को लेकर महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सांसद खेल महोत्सव 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में होंगे। आयोजन सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संयोजक सुधीर चांदवास व संदीप मालड़ा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत देश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। संसदीय क्षेत्र में 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर पोर्टल लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल पर खिलाड़ियों का पंजीकरण जारी है।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को नांगल चौधरी (सरस्वती स्कूल भोजावास), 19 अक्टूबर–लोहारू (राजीव गांधी खेल स्टेडियम बहल) 25 अक्टूबर चरखी दादरी (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीला) 26 अक्टूबर तोशाम (तोशाम खेल स्टेडियम), एक नवंबर अटेली (खेल स्टेडियम दौंगड़ा अहीर) दो नवंबर महेंद्रगढ़ (आरपीएस कॉलेज बलाना), आठ नवंबर बाढड़ा (खेल स्टेडियम चांदवास) नौ नवंबर नारनौल (खेल स्टेडियम नारनौल) 15 नवंबर भिवानी (भीम स्टेडियम भिवानी में होंगी। इसके बाद संसदीय स्तर की प्रतियोगिताएं 23 से 25 नवंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

अब तक लगभग 4559 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। एथेलेटिक में 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, ऊंची व लंबीकूद, बॉक्सिंग, कुश्ती, तैराकी, टीम खेलों में वॉलीबॉल, कबड्डी (हरियाणा व नेशनल स्टाइल), रस्साकसी, तैराकी प्रतियोगिता होंगी। संसदीय स्तर की प्रतियोगिताएं 23 से 25 नवंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होंगी। सुधीर चांदवास ने बताया कि प्रतिभागियों को विधानसभा और लोकसभा स्तर पर प्रमाण पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। खेलों की सफल व्यवस्था के लिए एक छह सदस्यों की कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed