फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Motivated people to vote in the Lok Sabha elections

Mahendragarh-Narnaul News: लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को किया प्रेरित

Sun, 19 May 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Motivated people to vote in the Lok Sabha elections
फोटो संख्या:57- खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में भारत स्काउट गाइड की रजिस्ट्रेशन प्
महेंद्रगढ़। जिला प्रशासन के सहयोग से शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वीप मतदाता जागरूकता व ओवाइएमएस कार्यक्रम के तहत शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने की।
विज्ञापन

डीओसी स्काउट रमेश सोनी ने स्कूल मुखियाओं को 5 से 18 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों का ओवाइएमएस ऑनलाइन यूथ मेंबरशिप कार्यक्रम के लिए भारत स्काउट गाइड की साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। सेंट जॉन एम्बुलेंस डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डीओसी बुलबुल पवित्रा यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में एईओ रमेश चंद्र ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीओसी सुनीता, सत्यवीर सिंह, अगेंद्र, हवा सिंह, सुनील कुमार, विजय कुमार, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed