फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother Brahmacharini was worshiped in Mata Bhura Bhavani temple.

Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

Sat, 05 Oct 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini was worshiped in Mata Bhura Bhavani temple.
फोटो संख्या:73-  माता भूरा  भवानी सिसोठ में मंदिर में  हवन  करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नवरात्रि के दूसरे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्रें के दूसरे दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कठोर साधना करने की वजह से और ब्रह्म में लीन रहने की वजह से इनको ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। मंदिर कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्रों में मंदिर में महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन हवन किया जा रहा है और रात्रि में दुर्गा स्तुति पाठ हो रहा है। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी के दरबार में नियमित अखंड ज्योत जल रही है। नवरात्र में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed