फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 500 farmers learned modern farming techniques at the fair.

Mahendragarh-Narnaul News: मेले में 500 से अधिक किसानों ने सीखीं आधुनिक खेती की तकनीकें

Sat, 21 Feb 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
More than 500 farmers learned modern farming techniques at the fair.
फोटो संख्या:61- ​गांव मांडोला में  आयोजित किसान मेले में मौजूद महिला किसान--स्रोत विभाग
महेंद्रगढ़। गांव मांडोला में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय किसान मेले में 500 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने तिलहन उत्पादन बढ़ाने, उन्नत किस्में, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन व आधुनिक खेती की तकनीक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं मेले में 25 से अधिक कंपनी के स्टॉल लगाकर किसानों को नवीन कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। डॉ. हनुमान दास भूतपूर्व शिक्षा निदेशक ने खेतों के जैविक कार्बन बढ़ाने पर जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. जयलाल यादव ने सरसों फसल के उत्पादन बढ़ाने के लिए बीज उपचार से लेकर रोग प्रबंधन पर अवगत कराया। डॉ. अजय यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एचडी यादव सेवानिवृत्त निदेशक एक्सटेंशन, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार तथा डॉ. धर्मवीर यादव निदेशक रिजनल रिसर्च स्टेशन बवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों में डॉ. जयलाल चीफ कोऑर्डिनेटर, डॉ. राजपाल, डॉ. अशोक ढिल्लो एवं कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. संजय, डॉ. हरपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय यादव उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed