फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 200 students and teachers of the university got registered for organ donation.

Mahendragarh-Narnaul News: विश्वविद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों ने अंगदान के लिए करवाया पंजीकरण

Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
More than 200 students and teachers of the university got registered for organ donation.
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलपति के साथ विद्यार्थी।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि)के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग द्वारा अंगदान महादान विषय पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अंगदान के लिए पंजीकरण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में फार्मेसी द्वारा स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाना-अंगदान महादान विषय पर स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष पीसीआई ने लोगों को जागरूक करने और अंगदान के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फार्मेसी स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना-अंगदान महादान विषय पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि अंग दान एक महान कार्य है, जो किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में आशा की किरण दे सकता है। विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेस की अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने बताया कि यह कार्यक्रम अंगदान के लिए हस्ताक्षर करने के लिए वयस्कों की इच्छुक भागीदारी को बढ़ाता है। कार्यक्रम के संयोजक और विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने प्रतिभागियों को हमारे समाज में रोगी देखभाल के प्रति फार्मासिस्ट के योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अंगदान करने वाला व्यक्ति लीवर, किडनी, आंत, फेफड़े, हृदय और अग्नाशय जैसे अंगों की आवश्यकता वाले आठ लोगों की जान बचा सकता है। इसके अलावा हड्डी, त्वचा, हृदय वाल्व, कॉर्निया आदि का दान करके अनगिनत लोगों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार करता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अंगदान के लिए पंजीकरण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में फार्मेसी द्वारा स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाना-अंगदान महादान विषय पर स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डॉ. सुमित कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. अशोक जांगड़ा, डॉ. मनीषा पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed