फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 15 women have started small businesses after receiving training from KVK.

Mahendragarh-Narnaul News: केवीके से प्रशिक्षण लेकर 15 से अधिक महिलाएं शुरू कर चुकी लघु उद्योग

Fri, 19 Dec 2025 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
More than 15 women have started small businesses after receiving training from KVK.
फोटो संख्या:61- कृ​षि विज्ञान केंद्र  में आंवले की कैंडी बनाने का प्र​शिक्षण लेती महिलाएं--संवा
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं लघु उद्योग स्थापित कर रही हैं। 15 से अधिक ऐसी महिलाएं हैं जो सालाना पांच लाख रुपये से 30 लाख रुपये का कारोबार कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में शुरू कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में शुरू हुई आर्या परियोजना के तहत सालाना 20 महिलाओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता के चलते मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

साथ ही स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जियों, फलों व अनाजों का प्रयोग होने से इनके उत्पादों की गुणवत्ता की लोगों को भा रही है। केवीके से प्रशिक्षण प्राप्त गांव बवानियां निवासी बनारसी देवी व सुनीता देवी, गांव डालनवास निवासी मनीता देवी, गुढ़ा निवासी ज्योती देशभर में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मान भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन महिलाओं ने शुरू किया लघु उद्योग
पांच सालों के दौरान 100 से अधिक महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है। इनमें से गांव बवानियां निवासी बनारसी देवी, सुनिता यादव व रेनू यादव, डालनवास निवासी मनीता, भोजावास निवासी ऊषा देवी, करीरा गांव की ललिता व मंजू देवी, माजरा खुर्द निवासी मेहुल, महेंद्रगढ़ शहर निवासी सरिता देवी, फैजाबाद की मानसी, डिगरोता संजय कुमार, राजावास की जागृति देवी, सुंदरह की संतोष, देवास की संगीता, डेरोली जाट अंजू देवी, खोड़ निवासी प्रियंका, कांटी निवासी मधु, सवित निवासी कोटिया, खायरा गांव निवासी ममता यादव, खेड़की निवासी बनिता यादव लघु उद्योग शुरू कर चुकी हैं।

------------
- वर्जन:
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में वर्षभर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गांव-गांव जाकर भी एक दिवसीय प्रशिक्षणों का आयोजन सालभर चलता है। इनमें से अधिकांश महिलाओं ने लघु उद्योग शुरू कर दिए हैं। -डॉ. पूनम यादव, विस्तार विशेषज्ञ, गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed