फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 12 criminals came on police radar after NIA raid

Mahendragarh-Narnaul News: एनआईए के छापे के बाद पुलिस के रडार पर आए 12 से अधिक अपराधी

Thu, 04 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
More than 12 criminals came on police radar after NIA raid
महेंद्रगढ़। एनआईए के डाले छापे के बाद महेंद्रगढ़ जिले के 12 से अधिक अपराधी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। अब पुलिस भी इन सभी के आपराधिक रिकॉर्ड का खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार को एनआईए की ओर से जिले के 12 स्थानों पर दबिश दी थी। इस दौरान संदिग्धों के परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ मोबाइल, दस्तावेज सहित अन्य प्रकार के रिकाॅर्ड की जांच की गई थी। एनआईएस के छापे से जिले के सभी संदिग्ध उजागर हो गए हैं। ऐसे में जिला पुलिस भी उनके रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इनमें से चार आरोपी राजस्थान की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

एक माह से नहीं हुई कोई बातचीत
गांव सुरेहती पिलानिया निवासी रामवीर जाट के चाचा विद्यानंद ने बताया कि पिछले एक माह के दौरान तीन बार टीमें उनके परिवार से पूछताछ कर चुकी है। बुधवार को भी टीम ने परिवार के सदस्यों के मोबाइलों की जांच की थी। तीन घंटे की गई पूछताछ में उन्होंने रामवीर के बारे में जानकारी ली थी। जबकि वह पहले भी कह चुके हैं कि रामवीर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है वह केवल नितिन फौजी से दोस्ती निभाने के चक्कर में इस पचड़े में फंस गया। वारदात से 15 दिन पहले ही वह कोचिंग के लिए जयपुर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन फौजी के पिता ने नहीं की कोई बातचीत
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दौंगड़ा निवासी नितिन फौजी के पिता से जब फोन पर बात की गई तो वह भावुक हो गए तथा कुछ भी बताने से मना कर दिया। पिछले एक माह से नितिन फौजी के घर पर पुलिस का पहरा है। वहीं बुधवार को एनआईए की एक टीम नितिन फौजी की पत्नी को अलवर से लेकर आई थी। टीम द्वारा उसका फोन भी कब्जे में लिया गया था। साथ ही परिवार के मोबाइलों की जांच व कुछ दस्तावेज भी अपने साथ लेकर गई है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद यह आरोपी आ गए हैं पुलिस के रडार पर
सुखदेव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी नितिन फौजी दौंगड़ा जाट, भवानी उर्फ रोनी निवासी पहाड़वास व राहुल कौथल खुर्द तथा रामवीर जाट सुरेहती पिलानिया का सीधा कनेक्शन सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड से है। साथ ही इस मामले में अब कुलदीप राठी निवासी रिवासा, अनुपम सोनी झगड़ोली, जितेंद्र उर्फ सुखा व अमन निवासी पाथेड़ा, पवन उर्फ बाबा व दीपक निवासी गुढ़ा, सुरेंद्र उर्फ चिक्कू मोहनपुर जो इस समय जेल में बंद है। साथ ही अभय सिंह निवासी जाखनी आदि भी पुलिस रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed