फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 100 policemen will guard 50 checkpoints

Mahendragarh-Narnaul News: 50 नाकों पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी देंगे पहरा

Tue, 31 Dec 2024 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
More than 100 policemen will guard 50 checkpoints
नारनौल।
विज्ञापन


नववर्ष के आगमन पर जश्न की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी पूजा वशिष्ठ के आदेश पर पुलिस ने पूरे जिले को सील बंद कर नाके लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं।
यहां-यहां लगाए जाएंगे नाके:
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शहर में महावीर चौक, राव तुलाराम चौक, सिंघाना बाइपास, निजामपुर रोड व रेवाड़ी रोड सहित प्रमुख मार्गाें, चौक व हाईवे आदि पर कुल 50 नाके लगाए जाएंगे। इस दौरान 100 से अधिक महिला व पुरुष कर्मचारी नाकों पर पहरा देंगे व आने जाने वाले सभी वाहनों पर पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

बॉर्डर भी किए जाएंगे सील :
प्रवक्ता ने बताया कि जिले व शहर में नाके लगाने के अलावा सीमा पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले असामाजिक तत्व शहर का माहौल न बिगाड़ सके। इसके लिए बजाड़, दादरी, बहरोड़, सिंघाना, खेतड़ी, माेरुंड व रेवाड़ी सीमा पर 7 इंटरसेप्टर तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर रहेगी कड़ी निगाह:
31 दिसंबर को नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आतिशबाजी करने व नशे का सेवन करने वालों पर भी कड़ी नजर रहेगी। सभी थाना प्रबन्धकों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, रेस्तरां, धर्मशाला, पार्क, सिनेमाहॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखें व पीसीआर/राइडर से भी अपने-अपने इलाकों में प्रभावी पैट्रोलिंग करवाने के निर्देश दिए हैं।

----
प्रायः देखने में आता है कि कुछ असामाजिक तत्व शराब व अन्य नशा करके सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करते हैं, जो गलत है। इन्हीं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिसकर्मी व साथ ही खुफिया तंत्र, सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियों की विशेष टीमें अलग-अलग इलाकों में निगरानी करती रहेंगी।
पूजा वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed