{"_id":"6a9c571ab1fa698c9402b6db","slug":"mohan-finished-first-and-aditya-second-in-the-long-jump-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129779-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लंबी कूद में मोहन प्रथम और आदित्य रहे द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लंबी कूद में मोहन प्रथम और आदित्य रहे द्वितीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। गांव कोटिया में गोगा नवमी के अवसर पर बाबा बृजेश्वर मंदिर में आयोजित मेले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर बच्चों की दौड़ में हर्षित प्रथम और महक द्वितीय रहे। बुजुर्गों की दौड़ में सतवीर किलोई ने पहला व जिले सिंह नारनौल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रीना नारनौल प्रथम और शीला कोटिया द्वितीय रहीं। लंबी कूद में मोहन सिंह गोहाना प्रथम और आदित्य कोटिया द्वितीय रहे जबकि एक अन्य वर्ग में सोनू झाड़ौदा प्रथम रहे।
मटका दौड़ में रीना नारनौल ने बाजी मारी और मुस्कान कोटिया दूसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में शक्तिमान सागरपुर की टीम विजेता बनी। खेल कमेटी सदस्य अप्पू यादव व रजत यादव ने बताया कि गांव में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।
विज्ञापन
कमेटी सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में नरेश सरपंच, धर्मवीर, मनजीत सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।