{"_id":"657c9c37a218f6621203407c","slug":"mla-raised-many-important-issues-in-the-assembly-including-nizampur-chowk-flyover-narnol-news-c-196-1-nnl1004-7414-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर चौक फ्लाईओवर समेत विधायक ने विधानसभा में उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर चौक फ्लाईओवर समेत विधायक ने विधानसभा में उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे
Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा विधानसभा के अधिवेशन में नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने सदन में क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
उन्होंने कहा कि नहर को पक्का करना और टेल पर पानी पहुंचाना जरूरी था लेकिन नहर से जिन गांवों में रिचार्ज प्रभावी रूप से हो रहा था। उसमें कुछ बाधा आई है। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश देने का सरकार से निवेदन किया कि पक्की नहर में जगह जगह नहर की तली में कुछ हिस्से को कच्चा छोड़ दिया जाए ताकि रिचार्ज की समस्या का निदान प्रभावी रूप से हो सके।
उन्होंने कुछ वर्ष पहले बने हुए नारनौल में निजामपुर चौक फ्लाईओवर की ओर उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि उस फ्लाई ओवर का ऊपरी हिस्सा बहुत खराब हालत में है। रेलवे अधिकारियों से संपर्क करके इसको ठीक करवाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने सदन में रहते हुए ही विभाग से रिपोर्ट लेकर विधायक को बताया कि जल्द ही रेलवे के साथ यह मामला उठाकर और इस पुल को ठीक किया जाएगा।
इसके साथ ही विधायक ने सरकार का छोटे दस्तकारों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जैसे किसानों को फसल खराब होने का मुआवजा दिया जाता है उसी तरह छोटे दस्तकारों को भी प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान का मुआवजा दिया जाए। विधायक में सदन में एक अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को उठाते हुए कहा कि रोजाना गांवों से प्रेम विवाह के नाम पर लड़कियां गायब हो रही है और समाज का सारा ताना बाना नष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह प्रेम विवाह विरुद्ध नहीं है अपितु उसमें कुछ मर्यादाएं तो रखनी ही पड़ेगी। यदि नजदीक पारिवारिक रिश्तों एवं खून के रिश्ते में भी शादियों होने लगी तो समस्त समाज की व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी। और इसके लिए सभी को विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस विषय में उन्होंने अल्पकालिक चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को एक नोटिस भी दिया है।