फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA Omprakash Yadav inaugurated various development works

Mahendragarh-Narnaul News: नीरपुर में खेल मैदान के लिए 40 लाख की घोषणा

Mon, 07 Sep 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLA Omprakash Yadav inaugurated various development works
फोटो 7नीरपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक ओमप्रकाश यादव।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को गांव नीरपुर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान के विकास को लेकर 40 लाख रुपये की विशेष अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जनसेवा और नारनौल क्षेत्र का लगातार विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्षद सुमेर कांडा, एडवोकेट करण सिंह यादव, पार्षद योगेश त्यागी, मिंटू मास्टर सेका, संसार शहरपुर, कप्तान नीरपुर, राजू नीरपुर, अनूप यादव चुड़ेली, नीनू नूनी, कबूल नीरपुर और सोमेश यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed