Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA inaugurated the construction of the road from village Dholi to Nangalmala.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव धोली से नांगलमाला मार्ग निर्माण का विधायक ने किया शुभारंभ

Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the construction of the road from village Dholi to Nangalmala.
फोटो संख्या:59- धोली से नांगल माला तक नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक क
महेंद्रगढ़। गांव धोली से नांगलमाला मार्ग के निर्माण का शुभारंभ रविवार को विधायक ने नारियल फोड़कर करके किया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 2.33 करोड़ रुपये की लागत से करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। एक माह में कार्य पूरा करने लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अलावा सतनाली क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। ये रोड स्टेट हाईवे 148-बी से भी सीधा जुड़ जाएगा। यह सड़क महेंद्रगढ़ क्षेत्र ही नहीं बल्कि सतनाली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। सड़क बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा और व्यापार व दैनिक यातायात में समय की बचत होगी। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग एक्सईन अश्वनी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। धोली और नांगल माला के बीच परिवहन आसान होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार, जेई अनिल कुमार, बीजेपी जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, धोली सरपंच अमित कुमार, देशराज सरपंच पाली, हंसराज सरपंच प्रतिनिधि मांडोला, प्रवीण कुमार, रवि जड़वा, हसराज लांबा माधोगढ़, रणधीर सिंह आदलपुर, राहुल यादव खातोद, सोमवीर खातोद ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed