फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mining department raided Ghatasher hills

खनन विभाग ने घाटाशेर की पहाड़ियों की छापामारी

Mon, 17 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mining department raided Ghatasher hills
नारनौल। अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद माइनिंग विभाग की टीम ने गांव घाटाशेर व आसपास स्थित पहाड़ियों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। विस्फोटक सामग्री का प्रयोग अवैध खनन करने वाले पहाड़ तोड़ने के लिए करते हैं। टीम ने सामग्री को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौल के निजामपुर व नांगल चौधरी क्षेत्र में कई पहाड़ियां स्थित हैं। इन पहाड़ियों में खनन कार्य के लिए सरकार ने कई माइनिंग जोन में खनन की परमिशन दी हुई है, लेकिन इसके बावजूद अनेक पहाड़ियां ऐसी हैं, जहां पर अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। गांव घाटाशेर व उसके आसपास की पहाड़ियों में भी धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने एक टीम का गठन किया गया। टीम में माइनिंग इंस्पेक्टर तन्नू के अलावा माइनिंग गार्ड विनोद, संदीप और नदीम मलिक को शामिल रविवार दोपहर को घटाशेर व उसके आसपास स्थित पहाड़ियों पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम को अवैध खनन करता हुआ कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन टीम को पहाड़ियों पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री प्राप्त हुई। खनन विभाग की टीम ने सामग्री को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed