फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Millet and cotton crops benefit from rain

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से बाजरा व कपास की फसल को फायदा

Fri, 02 Aug 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Millet and cotton crops benefit from rain
महेंद्रगढ़। पिछले 24 घंटे में 105 एमएम बारिश के बाद जिले में 257415 एकड़ में खड़ी मुरझाई फसलों में जान आ गई है। बुधवार शाम छह बजे से वीरवार शाम पांच बजे तक जिले में कुल 105 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

जुलाई के दौरान औसत से कम बारिश होने व लगातार उमसभरी गर्मी व तेज धूप के कारण फसलें मुरझाने लगी थीं। अच्छी बारिश के बाद तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट के साथ 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की गिरावट के साथ 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी चार दिन तक क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण बाजरे व कपास की फसलें मुरझाने लगी थीं। किसानों ने फसलों की सिंचाई भी शुरू कर दी थी। बिजली व नहरी पानी के अभाव में किसानों के लिए फसलों को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ भी इस बारिश को सोने पे सुहागा मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिले में फसलों का रकबा
फसल का नाम रकबा एकड़ में
बाजरा 1.85 लाख
कपास 47 हजार
पशु चारा 7 हजार
मूंगफली 415 एकड़
इस समय जिले की दोनों ही प्रमुख फसलों में सिंचाई की आवश्यकता थी। अधिक समय तक बारिश नहीं होने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी थी। वहीं कपास फसल में हरा तेला व सफेद मक्खी के प्रकोप का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन अब अच्छी बारिश होने से दोनों ही फसलों की तेजी से बढ़वार शुरू हो जाएगी। इस समय बाजरे की फसल में पोरियां बननी शुरू हो चुकी हैं, जबकि कपास की फसल में फल आने लगा है। बारिश के बाद दोनों की फसलों की अच्छी गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है।
-डॉ. अजय यादव, उपमंडल अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed