फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Migrant woman arrested with 7 kg 500 grams of ganja, police raided on the basis of secret information

7 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ प्रवासी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा था छापा

Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Migrant woman arrested with 7 kg 500 grams of ganja, police raided on the basis of secret information
शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को छापा मारकर एक महिला से 7 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के वार्ड नंबर एक आदर्श कालोनी हनुमान मंदिर के नजदीक एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री का कारोबार करती है। सूचना के आधार पर थाना शहर पुलिस टीम ने एएसआई देवेंद्र कुमार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजकीय पशु चिकित्सालय दौंगड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक अरुण कुमार की देखरेख में टीम द्वारा महिला को अवैध गांजे सहित गिरफ्तार किया। महिला मूल रूप से झारखंड निवासी बताई जा रही है जो हाल आबाद महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की आदर्श कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा महिला को काबू कर थाने पहुंचाया गया।
विज्ञापन

एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नशे का कारोबार करती है। उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद डॉ. अरुण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति कर टीम द्वारा महिला के मकान पर छापा मारा। टीम द्वारा करीब 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed