{"_id":"6a0b538d9291cb547c005dd9","slug":"meritorious-students-of-dalanwas-school-were-honored-with-mementos-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140083-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डालनवास स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डालनवास स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो नंबर-06रा.व.मा. विद्यालय डालनवास में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य।
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डालनवास में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सोमवार को पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फूलमालाएं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्राचार्य रमन कुमार शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में पांच विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। पूजा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, साक्षी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व अंशु ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम भी लगातार तीसरे वर्ष 100 प्रतिशत रहा।
समारोह में गांव मुखिया प्रतिनिधि ओमवीर, एसएमसी प्रधान एवं सदस्यगण, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
अंग्रेजी प्रवक्ता अनिल कुमार एवं इतिहास प्रवक्ता पिंकी रानी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया, जबकि एसएमसी सदस्य उमेद सिंह ने 500-500 रुपये नकद पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।